उलटा सिर क्लाडिओ
------------------------
उलटे सिर से भी जिए ,आवासी ब्राजील ।
मोन्टे सान्टो शहर है ,श्रेष्ठों में तामील ।।
नाम क्लाडिओ विएरा ,मातु मारिया जोस ।
जिजीविषा असीम है ,भरा हुआ है जोश ।।
हाथ पैर नाकाम हैं ,जन्मजात ये पंगु ।
इच्छा शक्ति जीवन्तता ,तो इनके हैं झंडु ।।
उलटा सिर जीवन सरल ,इनका अनुकरणीय ।
मन के सबल हैं क्लाडिओ ,वक्ता आदरणीय ।।
स्नातक लेखा विषय में ,मुॅंह में कलम दबाय ।
आश्चर्य घनघोर है ,माउस ओठ चलाय ।।
ठीक अंग जिनके सभी उन्हें चुनौती भाय ।
क्लाडिओ से सीख लें , इच्छा शक्ति जगाय ।।
धन्य क्लाडिओ पुत्र तुम ,माता जोस भी धन्य ।
जियो युगों तक मित्र तुम ,कौशल तव अनुमन्य ।।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें