बुधवार, 17 जून 2015

अब से भी तो सुधरें
---------------------
ठीक सुबह ही जागकर , मंजन , शौच स्नान ।
घर विस्तर मन साफ कर , करें ईश का ध्यान ।।
प्रति दिन निश्चित समय पर , लेवें अल्पाहार ।
छह घंटे के अन्तराल , पर दिन का आहार ।।
नीम दातवन जो करे , प्रति दिन खूब चबाय।
आधे घ्टे टहलकर , सूगर से बच जाय ।।
रोटी आधी काटकर , सब्जी दाल सलाद ।
तेल मसाला नमक कम , मीठा हो अपवाद ।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें