गुरुवार, 18 जून 2015

भजित अगम गुण राशि तिहारो
------------------------------------------------
ललित लसित प्रभु रूप तिहारो ,
रमित सर्व जन चरण सदा ।
भजित अगम गुण राशि तिहारो ,
लभित फलित शुभ चरण सदा ।
द्रवित पदार्थ चरण रज चारो ,
तपित त्रिविध नर नमित सदा ।
अष्ट सिद्धि नव निधि सरसाओ ,
भ्रमित व्यथित मैं भक्त सदा ।
गलित पाप कर मुक्त कराओ ,
श्रमित थकित यह दास तेरा ।
पतित तृषित मन दमित कराओ ,
त्वरित करो उद्धार मेरा ।
चरित उदार कृपालु तिहारो ,
रचित भ्रमित त्रयलोक महा ।
व्यथित मथित मन त्वरित निहारो ,
अमित प्रकाश प्रभाव अहा !
भय भव से अब मुक्ति दिलाओ ,
रटित सदा उर नाम तेरा ।
भवित सहायक परम उबारो ,
गुणा गणित सब व्यर्थ मेरा ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें