सोमवार, 15 जून 2015

तालीम
---------
जो आदमी बनावे ,तालीम तो वही है ,
बिगड़ी सदा बनावे , तालीम तो वही है ।
करुणा , दया सिखावे , तालीम तो वही है ,
सद्मार्ग जो सुझावे , तालीम तो वही है ।।
औचित्य जो बतावे , तालीम तो वही है ,
विनम्रता सिखावे , तालीम तो वही है ।
उपकार जो करावे , तालीम तो वही है ,
नि: स्वार्थ भाव लावे , तालीम तो वही है ।।
सन्देह जो भगावे , तालीम तो वही है ,
निर्विकार मन करावे , तालीम तो वही है ।
तम- पाप से बचावे , तालीम तो वही है ,
मन शान्त ो करावे , तालीम तो वही है ।।
रचयिता --- सर्वानन्द पाण्डेय , ' अविज्ञात '

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें