लचर पैरवी
-------------
बड़े-बड़ों पर तो नहीं , भ्रष्टाचार से रोक ।
अनुमति मिले न केस की , निर्भय छल बेटोक ।।
सभी जानते हैं नहीं ,जानें जो वे मौन ।
जानकार तो स्वार्थी , बोलेगा तब कौन।।
सदा निरंकुश ये रहें ,आवे जो सरकार ।
कर्त्ता-धर्त्ता ये बनें ,शासन की दरकार ।।
दर्ज कभी जो केस भी , लचर पैरवी लाय ।
बच जाते हैं भ्रष्ट भी , साक्षी को धमकाय ।।
भ्रष्ट आचरण फले -बढ़े ,मिली-भगत तकनीक ।
इनकी बातों की करे , पुलिस सदा तसदीक ।।
आज लगाई कोर्ट ने , भी जमकर फटकार ।
अधिनियम का दुरूपयोग , करती है सरकार ।।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें